फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नरेंद्र नगर ब्लॉक के एक जूनियर हाईस्कूल में चार छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सोमवार को पुलिस ने प्रभारी प्रधानाध्यापक कोे गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व अभिभावकों ने स्कूल में जमकर बबाल काटा तथा आरोपी प्रधानाध्यापक की जमकर धुनाई भी की। आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है तथा मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्राओं का आरोप है कि सोमवार को कक्षा में पढ़ाई के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों से ब्लैक बोर्ड पर देखने को कहा और इसी दौरान आरोपी ने चार छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद आरोपी प्रधानाध्यापक ने छात्राओं को चाय बनाने के लिए किचन में बुलाया और वहां भी छेड़छाड़ की। इन छात्राओं में से एक स्कूल से निकलकर पास ही स्थित अपने गांव पहुंची और परिजनों को प्रधानाध्यापक की हरकतों से अवगत कराया। कुछ ही देर में अभिभावक ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंच गए और उन्होंने आरोपी की जमकर धुनाई की। अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक को वहीं घेर दिया और स्कूल से भागने नहीं दिया।
इस बीच, ग्राम प्रधान बसंती देवी की सूचना पर थानाध्यक्ष आरके सकलानी पुलिस फोर्स के साथ स्कूल में पहुंच गए। उन्होंने अभिभावकों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद चारों छात्राओं के बयान दर्ज किए और ग्राम प्रधान की तहरीर पर आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरीश चंद्र उनियाल (45) को छेड़छाड़ करने के आरोप में पोक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से हिंडोलाखाल ब्लॉक के मोरना गांव निवासी तथा वर्तमान में ढालवाला में रहता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पहाड़ के स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं बेटियां
नरेंद्र नगर। पहाड़ के स्कूलों में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। जिनके संरक्षण में बेटियां स्कूलों में पढ़ रही हैं वहीं उन पर बुरी नजर डाल रहे हैं। मामला नरेंद्र नगर के स्कूल का ही नहीं बल्कि पहाड़ के अन्य स्कूलों में भी बीते दिनों छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं होे चुकी हैं।
शनिवार को ही चमोली जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने
गैरसैंण के जवाहर नवोदय विद्यालय में तैनात प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह बिष्ट ने एक छात्रा से छेड़छाड़ की थी। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए आंदोलन किया था। शनिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आरोपी का तबादला राजकीय इंटर कॉलेज साबरीसैंण कर दिया। स्थानीय लोग अभी भी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती का कहना है कि जब तक आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, आंदोलन जारी रखा जाएगा।
वहीं, जीआईसी घेस में करीब दो माह पूर्व शिक्षक की ओर से एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया था। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए शिक्षक छुट्टी पर चला गया। अब खंड शिक्षा अधिकारी विपिन चंद्र मिश्रा की रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने तबादला समिति की संस्तुति पर जसवीर का तबादला जीआईसी घेस से पौड़ी जिले के दुर्गम विद्यालय जीआईसी बाड़ाडांडा कर दिया है।
वहीं टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लाक के ओण पट्टी के राजकीय इंटर कॉलेज थापला के प्रधानाचार्य कोे भी पिछले महीने आठ छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें