फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 18 Dec 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भवानीगंज पुलिस की गिरफ्त में चोरी के सामान के साथ आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। भवानीगंज कस्बे में तीन सप्ताह पहले हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरों के पास से पुलिस ने चोरी के सामान भी बरामद किया और पूछताछ करने के बाद चोरों को जेल भेज दिया। भवानीगंज कस्बा निवासी अनिल चौरसिया की कस्बे में स्थित रेडीमेड व जनरल स्टोर की दुकान है। 26 नवंबर को चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर कीमती जींस, पैंट, सौंदर्य प्रसाधन आदि सामान चुरा ले गए। अनिल की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब पांच बजे भवानीगंज एसओ ने मुखबिर की सूचना पर भड़रिया चौराहे के पास से दो संदिग्धों को पकड़ा और पूछताछ के दौरान चोरी का पर्दाफाश हुआ। उनके पास से चोरी के सामान भी बरामद हुए। आरोपियों की पहचान अजय धोबी निवासी जलालपुर व बड़काए उर्फ रामप्रकाश कौशल निवासी भवानीगंज कस्बा बताया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चोरी की धाराओं के तहत चालान कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद चोरों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें