कंडीसौड़। कंडीसौड़ ब्लॉक मुख्यालय के समीप स्थित शिव मंदिर से चोर चांदी के एक दर्जन छत्र उड़ा ले गए। चोरी हुए चांदी के छत्रों की कीमत करीब 50 हजार के बताई जा रही है। मंदिर समिति की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
मंदिर के पुजारी मधुसूदन खंडूड़ी व समिति के संयोजक फूलम सिंह गुसाईं ने बताया कि मंदिर का मुख्य गेट हमेशा श्रद्धालुओं के पूजा-अर्चना के लिए खुला रहता है। मंदिर के अंदर जहां मूर्तियां स्थापित है, वहां ताला लगा रहता है। लेकिन चोरों ने बिना ताला तोड़े ही मंदिर से एक दर्जन चांदी के छतर उड़ा दिए हैं। सोमवार सुबह जब पुजारी मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तब उन्हें इसकी भनक लगी। फिलहाल मंदिर समिति के पदाधिकारी अपने स्तर से चोरी की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।