फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता अभियान चलाएंगे पर्वतारोही

विज्ञापन
नई टिहरी में डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव से मुलाकात करते पर्वतारोही दल के सदस्य। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के साथ ही 11 देशों की पैदल यात्रा करने वाले तीन पर्वतारोही जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप, गोविंद नंद ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वे तीन दिन जिले में सड़क सुरक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रचार-प्रसार करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को टिहरी पहुंचे पर्वतारोही दल के तीनों सदस्यों ने डीएम से मुलाकात कर अनुभव साझा किए। बताया कि कई देशों की पैदल यात्रा कर उन्होंने 14 करोड़ 50 लाख पौधे लगाए हैं। वे जल्द चारधाम की यात्रा का लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करेंगे। बताया कि वे बृहस्पतिवार को सुरसिंगधार स्थित नर्सिंग कॉलेज में छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें