फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राविधिक स्वयंसेवियों को दिया क्षमता विकास प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर प्राविधिक स्वयंसेवियों का तीन दिवसीय आधारभूत और क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षण में कुल 61 स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/ सिविल जज अशोक कुमार ने प्रशिक्षण का समापन किया। इससे पहले प्राधिकरण के अध्यक्ष/ जिला जज अमित कुमार सिरोही ने उद्घाटन सत्र में उन्हें न्यायिक जानकारी से रूबरू कराया। प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि स्वयंसेवियों को राजस्व कानून, फौजदारी, सिविल, उपभोक्ता, मोटर वाहन अधिनियम, श्रमिक विधियां और नालसा की योजनाओं के बारे में गहनता से जानकारी दी गई। इस मौके पर एडीजे रमा पांडेय, फैमिली जज शेषचंद्र, सीजेएम विनोद कुमार बर्मन, सिविल जज सीनियर डिवीजन रितिका सेमवाल, अपर सिविल जज ममता पंत, निशा देवी मौजूद रहे। रत्नमणि थपलियाल, अधिवक्ता बीना सजवाण, अविनाश भदौरिया, बबीता शाह, डा. दिव्यांशु नैथानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें