फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ब्लॉकस्तरीय युवा महोत्सव 14 से और जिलास्तरीय एक से

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी जिले में ब्लॉकस्तरीय युवा महोत्सव 14 अक्तूबर में होगा, जिसके बाद जिलास्तरीय महोत्सव 1 से 9 नवंबर के बीच जिला मुख्यालय में होगा। वहीं खेल महाकुंभ के तहत 25 अक्तूबर से ब्लॉक स्तरीय व 16 नवंबर से जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं होगी।
विज्ञापन


जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि ब्लॉकस्तरीय युवा महोत्सव के तहत 14 अक्तूबर को कीर्तिनगर ब्लॉक सभागार में होगा। 15 को चंबा का ब्लॉक सभागार चंबा में व 15 से 18 अक्तूबर के बीच थौलधार ब्लॉक का युवा महोत्सव कंडीसौड़ ब्लॉक सभागार में करवाया जाएगा। इसके अलावा 31 अक्तूबर तक सभी नौ ब्लॉक के युवा महोत्सव को संपन्न करवाया जाएगा।
महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की अधिकतम उम्र 29 वर्ष रखी गई है। युवा कल्याण अधिकारी ने बताया खेल महाकुंभ के तहत सीधी और चयन के आधार पर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 अक्तूबर से 10 दिसंबर तक होगी। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें