भाजपा की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की बैठक में मिशन 2022 की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर फतह हासिल करने का संकल्प लिया गया। कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की सफल योजनाओं के बूते पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और समर्थन जुटाएं।
जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी की अध्यक्षता में बैठक हुई। संगठन के कार्यक्रमों को जिला, मंडल और न्याय पंचायत स्तर तक सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। महामंत्री नलिन भट्ट और गोविंद रावत ने बताया कि 23 में से 15 मंडलों की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। अवशेष आठ मंडलों की कार्यकारिणी भी इसी सप्ताह घोषित करेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष शीशराम थपलियाल, जयेंद्र सेमवाल, सरोज बहुगुणा, मंत्री उदय सिंह रावत, भान सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष भगवती प्रसाद रतूड़ी, डा. प्रमोद उनियाल, रविंद्र सेमवाल, आशा पैन्यूली, पुष्पा ध्यानी, हर्षमणी सेमवाल, विजय कठैत, त्रिलोक रावत, गिरीश नौटियाल, रामकुमार कठैत, बालकृष्ण भट्ट उपस्थित रहे।