फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीड़ गांव में भी नहीं परोसी जाएगी शराब

Wed, 06 Apr 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला मंगल दल, ग्राम सभा वीड़ की बैठक में भी शादी-विवाह और किसी भी कार्यक्रम में शराब नहीं परोसने का निर्णय लिया गया है। बैठक में निर्णय गया कि शराब परोसने वाले व्यक्ति एवं परिवार पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड और सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधान किशन दत्त ममगाईं की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि मांगलिक व सार्वजनिक कार्यक्रमों में परोसी जा रही शराब के कारण युवा पीढ़ी नशे की ओर बढ़ रही है, जिससे अपराधों को भी अंजाम दिया जा रहा है।

राड्स के अध्यक्ष सुशील बहुुगुणा ने कहा कि बिहार सहित चार राज्यों ने शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर अपने प्रदेशों को नशा मुक्त बनाने की पहल कर पूरे देश को नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अपराधों के बढ़ते ग्राफ के पीछे भी 98 फीसदी शराब ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन


महिला मंगल दल की अध्यक्षा कांता ममगाईं ने कहा कि शराब से कई घर उजड़ गए हैं। इस मौके पर सावित्री, विजयलक्ष्मी, सुशीला, सरिता, सीता, सरोजनी, फगणी, सोमवती, रोशनी, उर्मिला, प्रमोद, गुरू प्रसाद, दयानंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें