राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत देहरादून से चला पोषण रथ शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
परामर्शदाता विवेक रावत ने पोषण माह के तहत गौरा-नंदा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे में बताया। इस दौरान 12 से अधिक गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और महिलाओं के शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कर महिलाओं को वैष्णवी और पोषण किट बांटी गई। पोषण रथ यात्रा के जिला मुख्यालय पहुंचने पर अपर सिविल सीनियर डिवीजन जज ममता पंत, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, डीपीओ बबीता शाह और विशेष सूचना अधिकारी सुभाष चंद ने स्वागत किया। इस मौके पर मिशन के जिला समन्वयक आशीष नेगी, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक रश्मि बिष्ट, अधिवक्ता बीना सजवाण, महिला कल्याण अधिकारी डा. विजयलक्ष्मी, राखी असवाल, रजनी लखेड़ा, मनीष नेगी और सुमित आदि मौजूद थे। संवाद