फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के ढोल सागर की विश्व में विशिष्ट पहचान : भरतवाण

विज्ञापन
नई टिहरी के लामरीधार में स्थानीय कलाकारों के साथ ढोल नाद की प्रस्तुति देते जागर सम्राट प्रीतम भर? - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
टिहरी विधानसभा क्षेत्र के जाखणीधार ब्लॉक के 51 ग्राम पंचायतों के 37 ढोल वादकों को टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने ढोल और दमाऊं वितरित किए गए। जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने ढोल नाद करके ढोल वादकों को अपनी संस्कृति बचाए रखने की अपील की। कहा कि ढोल विधा से ही देवताओं और अवतरित और जागृत किया जाता है। उत्तराखंड के ढोल सागर की विश्व में विशिष्ट पहचान है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लामरीधार स्टेडियम में आयोजित ढोल वितरण कार्यक्रम का विधायक धन सिंह नेगी और लोक गायक प्रीतम भरतवाण ने शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि ढोल वादक अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ इस विधा का भी ज्ञान दें। ताकि आने वाली पीढ़ी को संस्कृति का महत्व पता चल सके। बताया कि 37 जोड़ी ढोल-दमाऊं तीन माह में श्रीनगर गढ़वाल में बनाकर तैयार किए गए। कहा कि अब हर साल लामरीधार में खास पट्टी सांस्कृतिक मेला आयोजित किया जाएगा। जागर सम्राट भरतवाण ने कहा कि दुनिया में ढोल की 1080 विधाएं हैं, जिनमें से उत्तराखंड का पहला नंबर है। कहा कि अपनी माटी, संस्कृति, बोली-भाषा, खान-पान और पहनावे के लिए मिलकर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने गत सप्ताह जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए हम कुशल छौं माजी दग्डयों दगड़ी... की भावपूर्ण प्रस्तुति से शुभारंभ किया। इसके बाद रूमा-झूमा बाली संध्या, शिवजी कैलाश रैंदा, सरूली मेरू जिया, नारैणी मेरी दुर्गा हे भवानी... सहित कई जागर की प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कहा कि उन्होंने देहरादून में प्रीतम भरतवाण जागर ढोल सागर इंटरनेशनल एकेडमी की स्थापना की है, जिसमें लोक विधाओं के संरक्षण और संगीत की शिक्षा दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री बेबी असवाल, जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, चंबा प्रमुख शिवानी बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, सतेंद्र धनोला, दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत, विक्रम उनाल, अनीता कंडियाल, कुसुम चौहान, अमर सिंह, सूरजमणि डबराल, धनवीर नेगी, बुद्धि पुंडीर, पंकज बरवाण, हरि सकलानी, कांतिराम, दर्शन लाल, विनोद चमोली, मार्केंडे कोहली, हर्षमणी सेमवाल, सीताराम भट्ट और विजय हटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें