फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाईजर-पिपलडाली हाईवे का शुरू हुआ हॉट मिक्स डामरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से खस्ताहाल बने डाइजर-पिपलडाली हाईवे का हॉटमिक्स डामरीकरण कार्य शुरू हो गया है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद विभाग ने इसका संज्ञान लिया था। अब राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि ने नई टिहरी, बौराड़ी समेत 21 किमी लंबी हाईवे का साढ़े नौ करोड़ की लागत से डामरीकरण शुरू कर दिया है। लोनिवि बारिश शुरू होने से पहले हाईवे के डामरीकरण से लेकर बंद पड़ी नालियों को खोलने और क्षतिग्रस्त पुश्तों का निर्माण पूरा कर देगा, जिससे लोगों के आवागमन की राह आसान हो सकेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का एक बार फिर से असर हुआ है। नगर क्षेत्र के डाइजर से लेकर पिपलडाली तक हाईवे का अधिकांश स्थानों पर डामर उखड़ गया था। सड़क की नालियां भी बंद पड़ी थीं, जिस कारण हाईवे खस्ताहाल हो चुका था। अधिकारी-कर्मचारी से लेकर जनप्रतिनिधि खस्ताहाल बने हाईवे पर हिचकोले खाकर सफर करने के लिए मजबूर थे, लेकिन किसी का भी ध्यान हाईवे की तरह नहीं गया। अमर उजाला ने जब इस खस्ताहाल बने मोटर मार्ग की दशा को कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जिसका संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि श्रीनगर ने केंद्र सरकार से सड़क के डामरीकरण और नालियों को खुलवाने के लिए बजट मांगा था। अब केंद्र सरकार ने करीब 21 किमी लंबे हाईवे के हॉक्टमिक्स डामरीकरण को साढ़े नौ करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। लोनिवि के अपर सहायक अभियंता संजय भारद्वाज ने बताया कि धनराशि मिलने के बाद डामरीकरण का काम शुरू हो चुका है। बारिश शुरू होने से पहले डामरीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें