भाजपाइयों ने जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रीनगर में भी डा. मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।
विधायक किशोर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि स्व. मुखर्जी का देश के लिए योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डा. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस मौके पर जिला महामंत्री गोविंद रावत, मंडल अध्यक्ष उदय रावत, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख अनीता कंडियाल, शीशराम थपलियाल, राजेश डिंयूडी, सरोज बहुगुणा, विमला खंणका आदि मौजूद थे।
थत्यूड़ में भी भाजपाइयों ने डा. मुखर्जी को याद किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड़, जयप्रकाश नौटियाल, पृथ्वी सिंह रावत, मीरा सकलानी, रमन रावत, बीना रावत, रेखा डंगवाल, सुनील चमोली आदि मौजूद थे। लंबगांव में भाजपाइयों ने सीएचसी चौंड में मरीजों को फल बांटे। मौके पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता पंवार, मुरारी रांगड़, राजपाल राणा आदि मौजूद थे।
श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, जिलामंत्री जितेंद्र रावत, मंडल संयोजक विनय घिल्डियाल, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, पंकज रावत, संजय गुप्ता व सूरज आदि मौजूद थे।
पौड़ी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत ने कहा कि डा. मुखर्जी की एक विधान, एक निशान व एक संविधान की परिकल्पना को मोदी सरकार ने साकार किया है। इस दौरान भाजपाइयों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। श्रद्धांजलि देने वालों में पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा राज रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा रावत, नगर मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, महामंत्री अनूप देवरानी, सुमनलता ध्यानी, दिगंबर नेगी, बबली देवी आदि शामिल रहे।