फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट में मिट्टी मिलाकर बना रहे दीवार

Mon, 23 May 2016 07:01 PM IST
अमर उजाला/लंबगांव (टिहरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई मद से निर्माणाधीन प्रतापनगर क्षेत्र के कंडियालगांव-महरगांव रैका मोटर मार्ग निर्माण कार्य के मामले में ग्रामीणों ने संबंधित विभाग पर गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य महर गांव दिनेश बिष्ट ने बताया कि सड़क पर कांट्रेक्ट एजेंसी की ओर पैराफिटों और और दीवारों को सीमेंट में मिट्टी मिलाकर बिना कंक्रीट के बनाया जा रहा है। उन्होंने इसे सरकारी धन का दुरुपयोग बताया।
विज्ञापन


वर्ष 2008 में दो करोड़ 35 लाख की लागत से स्वीकृत कंडियाल गांव -रैका मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। मगर करीब आठ साल बीतने के बाद भी मोटर मार्ग का कार्य पूरा नही हो पाया है। मोटर मार्ग के निर्माण से उपली रमोली के पण्डरगांव, महरगांव, कुड़ियालगांव, रैका, मस्तवाडी, घंगडगांव और आसपास के क्षेत्रों की करीब तीन हजार से अधिक आबादी को आवागमन की सुविधा मिलनी थी।

लोगों का कहना है कि मार्ग का निर्माण अत्यधिक धीमी गति से हो रहा है। उनका कहना है कि संबंधित ठेकेदार की ओर से कई स्थानों पर निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जबकि जिम्मेदार महकमा निमभन गुणवत्ता के निर्माण कार्य को लेकर अनजान बना हुआ है। ग्राम प्रधान अटल जड़धारी और दिनेश बिष्ट का कहना है कि विभाग की ओर से सड़क की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जाता और मानकों की अनदेखी करने वाली एजेंसी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामीण लामबंद होकर आंदोलन करेंगे। इस बाबत पीएमजीएसवाई के ईई आरके सिंह कहना है कि उन्हें योजना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें