राष्ट्रीय एकता दिवस पर बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पौष्टिक भोजन, स्वच्छता और कोरोना संक्रमण के प्रति जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एनिमिया की रोकथाम, किशोरी अवस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलाव, शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने, कुपोषण से मुक्ति के लिए पौष्टिक भोजन का प्रयोग करने के प्रति लोगों को जागरूक किया।
जाखणीधार ब्लाक में आंगनबाड़ी केंद्र चाह गडोलिया की कार्यकर्ताओं ने ग्राम चाह में जागरूकता रैली निकाली, जिसमें रेखा राणा, मीना गुसाईं, नीमा सेमवाल, लक्ष्मी गुसाईं, दिगवंती राणा और विंदा देवी आदि शामिल थीं। ब्लाक परियोजना अधिकारी दीपिका तिवाड़ी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। उधर चंबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाली, जिसमें शांति रमोला, अनीता, मंगला, सुनीता, आरती, किरन, जशोदा, शांति उनियाल, रीना और प्रमिला आदि शामिल थीं। लंबगांव में निकाली गई रैली में कैलाशी सेमवाल, गोदांबरी पोखरियाल, ललीता रांगड़, बैशाखी देवी, पुष्पा रावत, बीना देवी शामिल रहीं।