फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘खेती को रासायनिक खाद व दवाइयां से बचाना होगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के वानिकी महाविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी में कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी ने कहा कि वर्तमान में खेती को रासायनिक खाद और दवाइयों से बचाने की जरूरत है।
विज्ञापन

आत्मा परियोजना के अंतर्गत कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजय जड़धारी ने चिपको, बीज बचाओ आंदोलन की विस्तृत जानकारी दी। धरती कभी बंजर नहीं होती है। पौष्टिक अनाज के बीजों का संरक्षण, प्रोसेसिंग और ग्रेडिंग के अलावा मार्केटिंग करना समय की आवश्यकता है। महाविद्यालय के डा. अरविंद बिजल्वाण ने बताया कि पारंपरिक खेती को किसी तरह व्यावसायिक तरीके से किया जा सकता है। डा. अमोल वशिष्ठ ने जैविक खेती करने पर जोर दिया। इस मौके पर डा. आलोक येवले, डा. शिखा, डा. अजय कुमार, ई. कीर्ति कुमारी, नीलिमा देवी, विमला देवी, आरती, रीता देवी, दिग्पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें