फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की क्रिकेट टीम से खेलेंगे अभिषेक गुसाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखणीधार ब्लाक के चाह-गडोलिया निवासी अभिषेक गुसाईं को उत्तराखंड की अंडर-25 क्रिकेट टीम में चुना गया है। हल्द्वानी में संपन्न हुए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के कैंप में 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। अभिषेक के चयन पर गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजवीर भंडारी ने बताया कि टीम रविवार को दिल्ली के लिए रवाना होगी। दिल्ली में अभ्यास मैच में हिस्सा लेने के बाद टीम टूर्नामेंट के लिए हैदराबाद जाएगी। टीम में अभिषेक का चयन बतौर मिडिल ऑर्डर बैट्समैन के रूप हुआ है। अभिषेक के पिता जबर सिंह गुसाईं ने दिल्ली में व्यवसाय करते हैं। वे दिल्ली में भी क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक को शुरू से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। उसने देहरादून से एमकॉम की पढ़ाई की। अभिषेक के चयन पर पूर्व मंत्री दिनेश धनै, ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुलाबी देवी, राम सिंह रावत, विजेंद्र रावत और टीटी राणा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें