फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के नाम रहा बालिका खो-खो का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के मैदान में विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 18वीं राज्यस्तरीय अंडर-17 वर्षीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता का खिताब बागेश्वर के नाम रहा। बागेश्वर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पौड़ी को 6-4 से हराया।
विज्ञापन

बादशाहीथौल में आयोजित बालिका खो-खो प्रतियोगिता के समापन का पहले मैच में पौड़ी ने नैनीताल को 5-0 से हराया। दूसरे मैच में ऊधमसिंह नगर ने अल्मोड़ा को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में पौड़ी ने देहरादून को 5-2 से और दूसरे में बागेश्वर ने नैनीताल को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में बागेश्वर की टीम ने दमखम दिखाते हुए पौड़ी को 6-4 से पराजित किया। मुख्य अतिथि राड्स के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने विजेताओं को ट्रॉफी दी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी एसएस चौहान, प्रतियोगिता संयोजक व जीआईसी रानीचौरी के प्रधानाचार्य जीएम बिजल्वाण, जिला खेल समन्वयक श्याम सिंह सरियाल, ब्लाक समन्वयक यशपाल रावत, जिला प्रवक्ता कमलनयन रतूड़ी, दिनेश रावत, संजय रावत, दिवाकर अंथवाल, राजेंद्र सजवाण, मनोज नेगी, योगराज सिंह, राजा चौहान, गोपेश्वर अंथवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें