नई टिहरी। सेंट एंथनी पब्लिक स्कूल के छात्र वरुण पंवार का टेबल टेनिस राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वरुण की इस शानदार कामयाबी पर स्कूल के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक खासे उत्साहित हैं। 16 -17 अक्तूबर को कोटद्वार में आयोजित राज्यस्तर बालक वर्ग की अंडर-14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन कर वरुण ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई है। प्रधानाचार्य गौतम बिष्ट और व्यायाम शिक्षक अरविंद सिंह रावत ने वरुण की कामयाबी पर बधाई दी है।