फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के गीतों का संकलन जल-जागर का किया विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। जनजागृति संस्थान खाड़ी में जल संरक्षण को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर हिमालय सेवा संघ की ओर से प्रकाशित पानी के गीतों संकलन जल-जागर का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खाड़ी में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए पर्यावरणविद् धूम सिंह नेगी ने किया। जन कवि डा. अतुल शर्मा ने ‘पर्वत की चिट्ठी ले जाना, तु सागर की ओर नदी तू बहते रहना’ कविता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। हिमालय सेवा संघ के मनोज पांडेय ने कहा कि नदी और नदियों के संरक्षण का सवाल हमारे सामने खड़ा है। इस मौके पर कवि सोमवारी लाल सकलानी, वाचस्पति रयाल, कुंवर सिंह सजवाण ने पानी के संरक्षण पर विचार रखे। गोष्ठी में साहित्यकार महिपाल सिंह नेगी, जागृति संस्थान खाड़ी के अध्यक्ष अरण्य रंजन, वरिष्ठ पत्रकार शिराज केशर, मुकेश बोरा, साहब सिंह सजवाण, रतन सिंह असवाल, अखिलेश डिमरी, तनवी, उमंग, गरिमा, अनिता नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें