फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम अधिकरी नहीं पहुंचे तो खुली अदालत का करेंगे बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में शिक्षकों के बायोमीट्रिक हाजिरी न लगाने को लेकर आंदोलनरत छात्रों ने गढ़वाल केंद्रीय विवि की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े किए हैं। छात्रों का कहना है कि परिसर में बायोमीट्रिक मशीन भेजने के बाद 11 अगस्त को मामले में विवि की ओर से छात्रों और शिक्षकों की खुली पंचायत बुलाने का क्या औचित्य है।
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर में कुछ शिक्षकों के बंक मारने से तंग आकर छात्रों ने विवि से बायोमीट्रिक लगाने की मांग की थी, जिस पर विवि प्रशासन ने एक अगस्त से शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दिया था। लेकिन परिसर के शिक्षकों ने बैठक कर विवि के तीनों परिसरों में समान व्यवस्था का हवाला देते हुए बायोमीट्रिक का बहिष्कार कर दिया। इसके विरोध में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र पिछले एक सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए विवि प्रशासन ने 11 अगस्त को शिक्षकों और छात्रों को बायोमीट्रिक के मामले में खुली अदालत बुलाई है। छात्र नेता धीरज कौशल, रविंद्र रावत, आदर्श भट्ट का कहना है कि परिसर में उच्च शिक्षा का मखौल उड़ रहा है और विवि प्रशासन टालमटोल रवैया अपना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें