फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक से की बिंदालकोटी- मौरियाणा सड़क बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़। थौलधार ब्लॉक में नगुण क्षेत्र के भ्रमण पर गए धनोल्टी विधायक से ग्रामीणों ने बिंदालकोटी-मौरियाणा पांच किमी सड़क निर्माण की मांग की है। उन्होंने बताया कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को मसूरी-देहरादून जाने के लिए 20 किमी के लंबे फेर से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

नगुण क्षेत्र के भ्रमण पर गए धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने गांव-गांव जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। बिंदालकोटी क्षेत्र में गए विधायक से ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की है। उन्होंने बताया कि नगुण पट्टी के ऊपरी क्षेत्र के लोगों को अभी तक मौरियाणा तक पहुंचने के लिए 20 किमी की लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क बनाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन लोनिवि दो साल पहले दो किमी का सर्वे किया था, लेकिन उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। विधायक ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में हरि सिंह, बचन सिंह, महीपाल सिंह, राकेश और गोपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें