फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने वाले 13 लोग किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत गजा की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों, व्यापारियों, सरकारी कार्यालयों के कर्मियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती और ईओ माधव प्रसाद डंगवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति के उत्तम स्वास्थ्य के लिए अलग ही स्थान रखती है। प्रयास करें कि सिर्फ सरकार के भरोसे न रहें। अपने घर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई करें। बताया कि दीपावली के उपलक्ष्य में स्वच्छ कार्यालय, स्वच्छ व्यवसायिक प्रतिष्ठान, स्वच्छ शैक्षिक संस्थान, स्वच्छ घर और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को नगर पंचायत की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर स्वच्छता के तहत बेहतर कार्य करने वाले गोविंद सिंह नेगी, जितेंद्र नेगी, गौरव, बलबीर चौहान, बचन खंडवाल, दिनेश प्रसाद उनियाल, आदित्य उनियाल, चतर सिंह चौहान, डीसीबी की शाखा प्रबंधक अनुप्रिया, गजेंद्र सिंह, शिवम, मोहनलाल और सतीश कुमार को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभासद सुनील सिंह चौहान, विनोद चौहान और जोत सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें