फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 05 May 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक त्यूणी का रहने वाला है।
विज्ञापन


गुरुवार को त्यूणी के एक युवक त्रिलोक (25) ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार की सुबह युवक का शव रुड़की के रहीमपुर में पेड़ पर लटका मिला। बताया गया कि मृतक त्यूणी के चोसल गांव का रहने वाला है। वह रुड़की में अपने चाचा के पास रहकर साइबर कैफे चलाता था।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि आखिरी बार मृतक की बात मोबाइल में जानू नाम से सेव नंबर पर हुई थी। बताया गया कि उसका त्यूणी के एक गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पंचनामा भर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उधर, देर रात ऋषिकेश के रायवाला थाना क्षेत्र में ट्रक और कार में भिड़ंत होने से कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें