फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मियों और पेंशनरों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ता

Wed, 04 May 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
उत्तराखंड में राज्य कर्मियों और पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) जल्द ही मिलने लगेगा। राज्यपाल डॉ. केके पाल के सचिव ने इसके आदेश मंगलवार को जारी कर दिए।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले ही केंद्रीय कर्मियों का छह फीसदी डीए बढ़ा दिया था। पहले महंगाई भत्ता 119 फीसदी था, वहीं अब यह बढ़कर 125 फीसदी हो गया है। इसके बाद ही शासन को राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा। डीए जल्द बढ़ाए जाने की मांग कुछ कर्मचारी संगठन राज्यपाल से कर चुके थे।

मंगलवार को राज्यपाल के सचिव आनंद बर्द्धन ने डीए बढ़ाए जाने के आदेश की पुष्टि की। राज्य कर्मियों को बढ़ा हुआ डीए जनवरी 2016 से दिया जाना है। उम्मीद की जा रही है बढ़ा हुआ डीए जून माह से मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें