फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने मंजूरी से पहले खींचा स्मार्ट दून का खाका 

Wed, 20 Apr 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • नगर निगम तैयार ड्राफ्ट के अनुरूप अपने विकास कार्यों को दे रहा अंतिम रूप 
  • निगम ने अपने स्तर से बने प्रस्ताव के तहत अपनी कार्ययोजना की तैयार 
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव अभी केंद्र को भेजा जाना है, लेकिन नगर निगम ने मंजूरी से पहले ही स्मार्ट दून का खाका खींच लिया है। निगम फिलहाल स्मार्ट सिटी की मूल अवधारणा के तहत ही शहर में विकास कार्य कर रहा है। 
विज्ञापन


मेयर विनोद चमोली ने कहा कि 4300 एकड़  में प्रस्तावित स्मार्ट सिटी के ड्राफ्ट पर हाई पावर कमेटी ने मुहर लगा दी है और बृहस्पतिवार को ड्राफ्ट भेज दिया जाएगा। निगम ने अपने स्तर से बने प्रस्ताव के तहत अपनी कार्ययोजना तैयार कर ली है। 

बुधवार को नगर निगम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मेयर चमोली ने बताया कि पिछली बार के अनुभवों से सीख लेते हुए ड्राफ्ट में जरूरी संशोधन किए गए थे। जो शहर की व्यवस्थाओं और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए जरूरी थे। 
विज्ञापन


25 वार्डों में रेट्रोफिटिंग के जरिए काम कराए जाने पर जोर 
फाइनल ड्राफ्ट में 25 वार्डों में रेट्रोफिटिंग के जरिए काम कराए जाने पर जोर दिया गया है। मेयर ने उम्मीद जताई कि ड्राफ्ट पास होते ही निगम को विकास कार्यों के लिए पैसा मिल जाएगा। इसके लिए कंपनी एक्ट के तहत एसपीवी गठित की जाएगी। जिससे केंद्र और राज्य सरकार का 50-50 फीसदी बजट लगेगा। 

कंपनी के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर में नगर निगम द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि भी शामिल होगा। इसके अलावा मेयर की अध्यक्षता में एडवाइजरी कमेटी बनेगी। स्टेक होलडर्स भी कमेटी के सदस्य होंगे। इसकी निगरानी के लिए नगर निगम में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत ये हैं प्रस्ताव

स्मार्ट सिटी - फोटो : डेमो फोटो
घंटाघर पर बनेगा अंडरपास पलटन बाजार, जीपीओ और स्वर्गीय बडोनी की प्रतिमा की तरफ से बनेंगे प्रवेश-निकासी द्वार अंडर पास के अंदर दुकानों की भी होगी व्यवस्था, ताकि अवांछित तत्वों की न हो सक्रियता 37 पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण गांधी पार्क के लिए 25 करोड़ रुपये की मंजूरी अन्य पार्कों में 20-20 लाख रुपये से होंगे काम दून मेडिकल कालेज की दोनों बिल्डिंग के बीच बनेगा अंडर पास धरना स्थल होगा शिफ्ट, परेड मैदान में अलग-अलग नहीं होंगे निर्माण। बसंत विहार , इंदिरानगर और यमुना कालोनी में बनेंगे साइकिल ट्रैक तहसील चौक पर दो मल्टीलेविल पार्किंग और नगर निगम में अंडरग्राउंड पार्किंग। महाराजा अग्रसेन चौक, घंटाघर, लैंसडाउन चौक और तहसील चौक का होगा चौड़ीकरण नगर निगम और कांप्लेक्स बनेंगे ग्रीन बिल्डिंग घंटाघर का होगा सौंदर्यीकरण, लगेंगे रंगीन एलईडी बल्ब पल्टन बाजार से हटेंगे फुटपाथ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें