फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेबाजार शर्मनाक हरकत करने पर जवानों को जाना पड़ा जेल

Mon, 04 Nov 2013 02:54 PM IST
अमर उजाजा, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में दीपावली के मौके पर भीड़भाड़ भरे बाजार में सेना के 5 सिख रेजीमेंट के कुछ जवानों द्वारा सरेआम महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किए जाने से उत्तरकाशी में विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों से की थी मारपीट
महिलाओं से छेडछाड़ और पुलिस कर्मियों की पिटाई करने के मामले में गिरफ्तार 5 सिख रेजीमेंट के जवानों को जेल भेज दिया गया। रुद्रप्रयाग में जवान आजकल एनआईएम में प्रशिक्षण के लिए आए हुए हैं। बीते शनिवार की शाम इनमें से कुछ जवान उत्तरकाशी बाजार आए हुए थे। जहां उन्होंने सरेआम महिलाओं एवं लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबिल जितेंद्र की बुरी तरह पिटाई कर डाली और फरार हो गए।

तीन जवानों को भेजा जेल
पुलिस ने सक्रियता दिखाकर उसी दिन रात को आरोपी भगवंत सिंह निवासी ग्राम तौड़ा बरनाला पंजाब, दिलबाग सिंह निवासी बवानी मुख्तरसाहिब पंजाब एवं गुरप्रीत सिंह निवासी चहल कोटकपुरा पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। इनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से इन तीनों जवानों को नईटिहरी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


लड़कियों ने जताई आपत्ति
शनिवार शाम नगर के मुख्य बाजार में भारी भीड़ थी। इस दौरान सिख रेजीमेंट के कुछ जवानों ने बाजार में महिलाओं के साथ खुलेआम छेड़छाड़ शुरू कर दी। दो लड़कियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए मौके पर तैनात पुलिस कांस्टेबिल से शिकायत की।
विज्ञापन


एनआईएम कोर्स को आए हैं जवान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना बाजार के एक छोर पर हुई और भगदड़ मच गई। बीच बाजार में इस तरह की हरकत होने से बड़ा हादसा हो सकता था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें