फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भी बिक रहा 85 रुपए किलो नमक

Sun, 17 Nov 2013 10:46 AM IST
अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अचानक नमक के भाव बढ़ गए हैं, लेकिन उत्तराखंड के धारचूला के दर गांव के लोग तो पिछले पांच महीने से 85 रुपए प्रति किलो के हिसाब से नमक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


मोटा चावल 100 रुपए किलो
यहीं नहीं मोटा चावल तक उन्हें 100 रुपए किलो खरीदना पड़ रहा है। क्षेत्र में यह समस्या जमाखोरी के कारण पैदा नहीं हुई है बल्कि जून में आई आपदा के बाद गांव को जोड़ने वाले पैदल रास्ते, सड़क मार्ग बंद होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। लोग एक किलो नमक खरीदने के लिए दस बार सोच रहे हैं।

पढ़ें, यह संकल्प लेने से होगी संतान की प्राप्ति

इस समय धारचूला से आगे तवाघाट तक ही रास्ता खुला है। तवाघाट से दर गांव पहुंचने के लिए 50 किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है। गांव तक जरूरी सामान पहुंचाने में इतना भाड़ा लग रहा है कि चीजों की कीमतें दस गुना तक बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, इस बार एक्स्ट्रा पावर के साथ आया है डेंगू

गांव के गंगा सिंह सुयाल बताते हैं कि ग्रामीण पिछले पांच माह से 85 रुपए किलो के हिसाब से नमक खरीद रहे हैं। आपदा राहत के नाम पर गांव में हर परिवार को मात्र 14 किलो चावल मिला। इसके बाद गांव की ओर किसी ने भी झांकने की जरूरत नहीं समझी। अब उन्हें मोटा चावल ही 100 रुपए किलो के हिसाब से खरीदना पड़ रहा है।

सामूहिक रूप से शुरू होगा अनशन
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शासन ने सड़क मार्ग खोलने तथा पैदल रास्तों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया तो गांव के लोग जिला मुख्यालय में सामूहिक रूप से अनशन शुरू कर देंगे।

उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने माना कि सड़क और पैदल मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को सामान ढोने में दिक्कत आ रही है। इससे कीमतों में वृद्धि स्वाभाविक है इस पर अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें