फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने दिया तीर्थपुरोहितों को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी व साधु-संत भी देवस्थानम बोर्ड के विरोध में उतर आए हैं। केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों के आंदोलन को समर्थन देते हुए इन लोगों ने धरना देते हुए आंदोलनकारियों के साथ जुलूस भी निकाला। साथ ही सरकार से बोर्ड को शीघ्र भंग करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी केदारनाथ पहुंचे और तीर्थपुरोहितों के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी सोच-विचार के उत्तराखंड चारधाम पर देवस्थानम बोर्ड थोपा है, जो उन्हें मंजूर नहीं हैं। उन्होंने सरकार पर तीर्थपुरोहित समाज व हक-हकूकधारियों की अनदेखी कर भावनाओं के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया। इस दौरान साधु संत मदन महाराज, दीनबंधु दास, मुनि महाराज, लोकेश गिरी ने सरकार से तत्काल बोर्ड भंग करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर मांगपूर्ति नहीं हुई तो संत समाज तीर्थपुरोहितों के साथ उग्र आंदोलन करेगा। साथ ही उन्होंने केदारनाथ में निर्मित गुफाओं को साधु-संतों को सौंपने की बात भी कही। इस मौके पर केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, कुबेरनाथ पोस्ती, आचार्य संतोष त्रिवेदी, पूर्व जिपं सदस्य केशव तिवारी ने कहा कि अब दिनोंदिन आंदोलन को तेज किया जाएगा। क्रमिक अनशन के सातवें दिन सात लोग धरने पर रहे। इस दौरान तीर्थपुरोहितों ने मंदिर परिसर से हेलीपैड तक नारेबाजी के साथ देवस्थानम बोर्ड के विरोध में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें