फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा संसद कार्यक्रम में यमुनोत्री की टीम रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र ने राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा में पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया। इस मौके पर आठ टीमों ने प्रतिभाग करते हुए लैंगिक समानता, डिजिटल इंडिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कौशल विकास, पोषण जीवन आदि विषय पर चर्चा की गई। संसद कार्यक्रम में यमुनोत्री टीम ने प्रथम, बदरीनाथ ने द्वितीय, गंगोत्री ने तृतीय और केदारनाथ टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। साथ ही क्विज प्रतियोगिता के टॉप दस प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित पड़ोस युवा संसद का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी को संसद कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते समय अपने शब्दों एवं बोलने की कला ही नहीं शारीरिक हाव-भाव पर भी ध्यान देना चाहिए। कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संसद की प्रक्रिया को समझाना है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ललित मोहन दरमोड़ा, प्रवक्ता रूचि पुरी, इंदुकांता भंडारी, कविता जुगराण, अभिलाषा पंवार, मनवीर सिंह, सुदर्शन सिंह, रामचंद्र चमोला और सुमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें