फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसुकेदार आईटीआई के दोबारा संचालन के लिए ग्रामीण मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
बसुकेदार में दो साल से बंद पड़े आईटीआई के पुन: संचालन की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर संघर्ष समिति का गठन करते हुए भगवती प्रसाद भट्ट को अध्यक्ष व राजेश बिष्ट को महामंत्री चुना गया है। इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में आईटीआई की स्थापना हुई थी। चार वर्ष तक संस्थान में मैकेनिकल व फीटर ट्रेड में कई युवाओं ने प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। डालसिंगी में संस्थान के भवन के लिए ग्रामीणों ने नि:शुल्क भूमि भी उपलब्ध कराई। बावजूद इसके वर्ष 2019 में संस्थान को बंद कर दिया गया। मौके पर आईटीआई के दोबारा संचालन की मांग को लेकर संघर्ष समिति का गठन भी किया गया। इसमें एसएस नेगी व आशा देवी को उपाध्यक्ष, सुमान सिंह रौथाण, शिवानंद नौटियाल, बलवीर राणा, धमेंद्र सिंह व जगमोहन सिंह को सचिव, मनोज लाल, मनीषा देवी, कुसुमा देवी, बलवीर चौधरी, मनोज बिष्ट, मोहन भंडारी, लीना राणा को सह सचिव, प्रेम सिंह भंडारी को कोषाध्यक्ष, महावीर भंडारी को सह कोषाध्यक्ष, भानुप्रकाश भट्ट को मीडिया प्रभारी चुना गया। संरक्षण मंडल में ग्राम प्रधान विजयपाल राणा, मोहित डिमरी और सुदर्शन भंडारी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें