फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने धारी देवी परिसर और नदी किनारे की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवियों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर स्थित धारी देवी मंदिर परिसर व अलकनंदा नदी किनारे साफ-सफाई की। इस दौरान कई किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया। सोमवार को स्वयंसेवियों ने बदरीनाथ हाईवे पर धारी मंदिर पैदल मार्ग से मंदिर परिसर तक प्लास्टिक व अन्य प्रकार के कूड़े-कचरे की सफाई की। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से कूड़े को कूड़ेदान में डालने की अपील भी की गई। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत जिले में चरणबद्ध तरीके से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। एकत्रित किए जा रहे प्लास्टिक कचरे को नगर पालिका को सौंपा जा रहा है। इस मौके पर अभिलाषा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक सुमित, राजेंद्र, मयंक, वंदना, संतोष बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें