फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डडोली-डोभा मोटर मार्ग के लिए ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली विकासखंड के बड़मा पट्टी के डोभा सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों ने डडोली-डोभा मोटर मार्ग का निर्माण पूरा करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को डडोली-डोभा सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी, जिपं सदस्य रेखा बुटोला चौहान, क्षेपं सदस्य आनंद रौथाण, ग्राम प्रधान विनोद नेगी के नेतृत्व में ग्रामीण बीनों बैंड पहुंचे। यहां पर नारेबाजी के साथ सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया गया। कहना था कि वर्ष 2008 में डडोली-डोभा मोटर मार्ग की स्वीकृति मिली थी। लोनिवि प्रांतीय खंड रुद्रप्रयाग ने वर्ष 2018/19 में सड़क का कार्य शुरू किया। लेकिन आधा-अधूरा कार्य छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में भी दिक्कत हो रही है। विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराने पर भी स्थिति जस की तस बनी है। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी सहयोग नहीं मिल रहा है, जिस कारण उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। जखोली के प्रमुख प्रदीप थपलियाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र बुटोला, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर रौथाण, उक्रांद के जिला प्रवक्ता मोहित डिमरी और पूर्व जिपं सदस्य वीर सिंह बुडेरा ने भी अनशन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। अनशन स्थल पर महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष अनूप रावत, पूर्व ग्राम प्रधान मनोज नेगी, यशवंत रावत, धर्मेंद्र नेगी, मोहन सिंह भंडारी, सुमान रौथाण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें