फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से डडोली-डोभा मार्ग के लिए ग्रामीण क्रमिक अनशन पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बसुकेदार उप तहसील के ग्रामीणों ने डडोली-डोभा मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। ग्रामीण आज 12 दिसंबर से बिनौ बैंड में क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। उन्होंने मांगपूर्ति के लिए चक्काजाम व आमरण अनशन के साथ लोनिवि के घेराव का भी निर्णय लिया है। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2018/19 में तीन वर्ष पूर्व डडोली-डोभा मोटर मार्ग का निर्माण शुरू हो गया था। लेकिन अभी तक आधा ही कार्य हो पाया है, जो देखरेख के अभाव में खस्ताहाल हो चुका है। स्थिति यह है कि विभागीय अधिकारी स्थानीय लोगों का आपसी विवाद कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। इन हालातों में जनता के पास अब आंदोलन ही एकमात्र रास्ता रह गया है। इधर, उत्तराखंड क्रांतिदल ने आंदोलन को समर्थन दिया। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह रौथाण, ग्राम प्रधान प्रकाश रावत, विनोद नेगी, मनोज नेगी, महावीर सिंह, एमएस रावत आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें