फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोषी और त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
त्रियुगीनारायण में अस्पताल की मांग को लेकर आंदोलनरत जनता को पूर्व जिपं सदस्य वीर सिंह बुडेरा ने ? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र की मांग को लेकर त्रियुगीनारायण व तोषी के ग्रामीणों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी भी दी। इस दौरान अनशन स्थल से बाजार तक रैली भी निकाली गई। इधर, पूर्व जिपं सदस्य वीर सिंह बुडेरा ने गांव पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत तोषी के प्रधान जगत सिंह रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अनशन स्थल पर सभा आयोजित की। वक्ताओं का कहना था कि 37 दिन के क्रमिक अनशन के दौरान भी सरकार की ओर से सुध नहीं लेने पर उन्हें भूख हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ा है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पर आमजन की भावनाओं का मखौल उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने फोन पर स्वयं ही एक सप्ताह में गांव पहुंचकर मांगपूर्ति के लिए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया था। तीन सप्ताह बीत चुके हैं लेकिन उनके दर्शन नहीं हुए हैं। सत्ता दल से जुड़े लोगों ने अनशन स्थल पर आकर सरकार का पक्ष रखकर आंदोलन को खत्म कराने की कोशिश की लेकिन वे भी मांगपूर्ति पर बगले झांकने लगे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मांगपूर्ति नहीं होती, आमरण अनशन जारी रहेगा। जरूरी हुआ तो सोनप्रयाग, गुप्तकाशी और तहसील मुख्यालय ऊखीमठ में प्रदर्शन कर चक्काजाम किया जाएगा। यहां तक कि ग्रामीण आत्मघाती कदम उठाने के लिए भी पीछे नहीं हटेंगे। आमरण अनशन पर बैठे महेंद्र सेमवाल, विश्रवा कुर्मांचली, मंगलदीप गैरोला, अनीता देवी और रामचंद्र सेमवाल का कहना है कि मांगपूर्ति तक भूख हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर दिवाकर गैरोला, उप प्रधान विश्वेश्वरी देवी, बीना देवी, भगवती प्रसाद, राजेश भट्ट समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें