फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरसी व मैखंडा के ग्रामीणों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारघाटी के शेरसी व मैखंडा के ग्रामीणों का ऑलवेदर रोड परियोजना में घटिया निर्माण कार्य की जांच को लेकर आंदोलन जारी है। ग्रामीणों ने जुलूस निकालते हुए प्रशासन व एनएच के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी अधिकारी/कंपनी व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को शेरसी में किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा राम सेमवाल के नेतृत्व ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ऑलवेदर रोड परियोजना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच कार्यदायी संस्था की ओर से मानकों के इतर घटिया कार्य किया गया है। एनएच व कार्यदायी संस्था ने बिना अनुमति के हाईवे के चौड़ीकरण में वन व ग्राम पंचायत की भूमि का कटान कर परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है। प्रशासन को सूचना देने पर, एसडीएम खानापूर्ति के लिए मौके पर पहुंचे लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। आंदोलन को डेढ़ माह से अधिक हो चुका है। केंद्रीय मंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया है लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। जब तक मामले में कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रेमलाल अग्रवाल, सुमित अग्र्रवाल, बीरेंद्र लाल समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें