फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए तरस रहे रौंठिया के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली ब्लॉक के अति पेयजल संकट गांवों में शामिल रौंठिया में ग्रामीण एक माह से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। जल जीवन मिशन में गांव में लगने वाले कनेक्शन में भी कर्मियों की ओर से ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने जलसंस्थान व जलनिगम के अधिशासी अभियंता से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भरदार पट्टी के रौंठिया समेत 50 से अधिक गांव/तोक लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। इन गांवों के लिए वर्ष 2005/06 में स्वीकृत रौंठिया-जवाड़ी पेयजल योजना 24 करोड़ रुपये खर्च के बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। रौंठिया में लोग एकल पेयजल योजना से ही ग्रामीण पानी जुटा रहे हैं लेकिन अराजक तत्व योजना को आए दिन क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। इस कारण लोग बरसाती पानी से अपनी जरूरतें पूरी करने को मजबूर हैं। गजे सिंह सिंधवाल, राकेश सिंह, जुपली देवी, राजा सिंह, संदीप सिंह का कहना है कि जलसंस्थान को समस्या के बारे में अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस है। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य की आपसी अनबन का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन में भी उनके कनेक्शन नहीं लगाए जा रहे हैं। इधर, जलसंस्थान के ईई संजय सिंह ने बताया कि मामले में संबंधित जेई व फीटर से जवाब मांगा गया है। गांव में कनेक्शन क्यों नहीं लगाए जा रहे हैं, इस बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें