फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को स्वास्थ्य मंत्री के आने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रियुगीनारायण गांव में अस्पताल की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक धरना 22वें दिन भी जारी रहा। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के आश्वासन के बाद ग्रामीण उनके गांव आने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना स्थल पर सभा का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन पर तहसील का घेराव व आमरण अनशन स्थगित कर दिया गया है। अब ग्रामीण स्वास्थ्य मंत्री के गांव आने का इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता राणा, युवक मंगल दल अध्यक्ष रजनीश गैरोला, दिवाकर गैरोला, भगवती प्रसाद, करिश्मा देवी, विश्वेश्वरी देवी, बीना देवी, राजेश्वरी देवी, जयंती कुर्मांचली, प्रदीप राणा, महेंद्र सेमवाल, राजेश भट्ट, रामचंद्र सेमवाल, हरीश प्रसाद, सीताराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें