फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने किया बीडीसी का बहिष्कार

विज्ञापन
शुक्रवार को ऊखीमठ में बीडीसी बैठक का बहिष्कार करते हुए ग्राम प्रधान। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत की बैठक (बीडीसी) में पिछले प्रस्तावों पर एक वर्ष बाद भी कार्रवाई नहीं होने से ग्राम प्रधान संगठन ने सदन का वाकआउट किया। इस मौके पर उन्होंने नारेबाजी के साथ ब्लॉक कार्यालय गेट पर कुछ देर प्रदर्शन कर अधिकारियों पर जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय की अध्यक्षता में शुरू हुई। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष सुभाष रावत, संरक्षक संदीप पुष्पवाण, महामंत्री विजयपाल सिंह नेगी और मीडिया प्रभारी योगेंद्र सिंह नेगी ने विभागों द्वारा पिछले प्रस्तावों पर कार्रवाई का प्रतिउत्तर देने का मामला उठाया। सिंचाई खंड अगस्त्यमुनि-केदारनाथ के प्रस्तावों पर संबंधित ईई ने एक सप्ताह में कार्रवाई की बात कही। इस पर जनप्रतिनिधि भड़क गए। उनका कहना था कि जब विभाग एक वर्ष पहले पारित प्रस्तावों पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी के साथ सदन से वाकआउट कर दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख श्वेता पांडेय ने नाराज जनप्रतिनिधियों को काफी देर तक समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन व नहीं माने। इसके बाद क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में बीडीसी बैठक की गई। वहीं, ग्राम प्रधान संगठन ने कोरोम पूरा हुए बगैर बीडीसी बैठक के आयोजन पर भी सवाल उठाए हैं।
इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख कविता नौटियाल, कनिष्ठ प्रमुख शैलेंद्र कोटवाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, गणेश तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी मनवेंद्र कौर, ग्राम प्रधान हर्षवर्धन सेमवाल, मनोरमा देवी, ऊषा भट्ट, बृजेश पंत, प्रदीप सिंह राणा सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें