फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौली बैंड पर खाई में गिरा वाहन, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलवाड़ा-घेंघड़खाल-सौंराखाल मोटर मार्ग पर नौली बैंड के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई। एसडीआरएफ की मदद से पुलिस ने शव को निकालकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 5 बजे पाली गांव निवासी जगदीश सिंह (58) पुत्र भादर सिंह रौतेला, ढौंडा-भरदार से वापस अपने गांव जा रहा था। वे अपनी पुत्रवधू को छोड़ने वहां गए हुए थे लेकिन वापसी में तिलवाड़ा से लगभग सात किमी आगे नौली बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। मौके पर ही उनकी ही मौत हो गई। मृतक के पास फोन नंबर नहीं होने के कारण संपर्क भी नहीं हो सका। वहीं, जगदीश सिंह के गांव नहीं पहुंचने पर उनकी खोजबीन की गई। इधर, सोमवार को मार्ग पर कुछ लोगों के द्वारा वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना तिलवाड़ा दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन गहरी व संकरी खाई में गिरा होने के कारण, वहां पहुंचना संभव नहीं था, जिस पर एसडीआरएफ को बुलाया गया। सब इंस्पेक्टर कर्ण सिंह रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रस्सियों के सहारे शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें