फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊखीमठ-उनियाणा-राउलेंक-रांसी मोटर मार्ग बदहाल

विज्ञापन
ऊखीमठ-उनियाणा-रांसी मोटर मार्ग जगह-जगह बरसाती पानी जमा होने से हुआ खस्ताहाल। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
मद्महेश्वर घाटी के गांवों को जोड़ने वाला ऊखीमठ-उनियाणा-राउलेंक-रांसी मोटर मार्ग खस्ताहाल है। कई स्थानों पर बरसात का पानी जमा होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था से सड़क सुधारीकरण कराने की मांग की है। अन्यथा जनता व जनप्रतिनिधि आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बरसात से मोटर मार्ग पिलोंजी, गिरिया, राऊलेंक समेत अन्य कई स्थानों पर खस्ताहाल है। यहां जगह-जगह बरसात का पानी जमा होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। साथ ही कई स्थानों पर भूस्खलन व भूधंसाव जोन सक्रिय होने से मार्ग अति संवेदनशील हो गया है। कालीमठ वार्ड के जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा का कहना है कि बीते वर्ष पीएमजीएसवाई व प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान स्वयं स्वीकार किया था कि मार्ग की स्थिति दयनीय है। बावजूद इसके हालात जस के तस हैं। उन्होंने कहा कि जनता के साथ क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण के लिए जनता के साथ तहसील व जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें