उत्तराखंड क्रांतिदल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करते हुए मिशन 2022 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि दल को मजबूत करने के लिए गांव-गांव से लोगों को जोड़ना होगा। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें राय सिंह रावत, प्रेम प्रकाश कोठारी और राजकुमार को उपाध्यक्ष, अशोक चौधरी, चंद्रमोहन गुसाईं व देवेंद्र नेगी को महामंत्री, मोहित डिमरी को प्रवक्ता, सूरत झिक्वांण को कोषाध्यक्ष और गोपाल व बीरबल रावत को संगठन मंत्री बनाया गया। बैठक में रुद्रप्रयाग ब्लॉक व नगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए अनदीप नेगी और अरविंद डिमरी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि सीमा चौहान को पुन: महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर देवेंद्र चमोली, गजपाल रावत, दिनेश, राजेंद्र बुटोला, कमल रावत, आजाद पंवार, अनिल राणा, सुमित कठैत, प्रदीप कुमार, मनमोहन थपलियाल आदि मौजूद थे।