फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में आग लगाते हुए महिला सहित दो लोग दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के सचल दल ने जखोली रेंज में जंगल में आग लगाते हुए एक महिला सहित दो लोगों को पकड़ा। घटना में शामिल अन्य लोग भी बताए जा रहे हैं, जिनके बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिले में अभी तक वनाग्नि की 65 घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर बाद रुद्रप्रयाग वन प्रभाग का सचल दल जखोली रेंज का जायजा ले रहा था। इस दौरान जखोल कक्ष संख्या 5-ए में राम लाल, निवासी टेंडवाल और लक्ष्मी देवी निवासी डांडाखील जंगल में आग लगाते हुए पकड़े गए। जबकि साथ के अन्य लोग भाग गए थे। विभागीय सचल दल ने आरोपियों से पूछताछ कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि प्रभागीय क्षेत्र में अभी तक वनाग्नि की कुल 65 घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 79 हेक्टेयर से अधिक वन संपदा जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें