फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि में क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने वर्ष 2021-22 सत्र के लिए विभिन्न आयु वर्ग क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी हैं। ट्रायल कोविड-19 गाइडलाइन के हिसाब से होंगे। बाहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी।
विज्ञापन

जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी व सचिव अरुण तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर अलग-अलग आयुवर्ग में टीम चयन के लिए ट्रायल तिथियां घोषित की गई हैं। अंडर-19 आयु वर्ग टीम के लिए ट्रायल 22 जुलाई को होगा। अंडर-16 का ट्रायल 26 और अंडर-23 का ट्रायल 29 जुलाई को खेल मैदान अगस्त्यमुनि में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। साथ ही ओपन वर्ग में भी टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए ट्रायल की तिथि 31 जुलाई तय की गई है।
उन्होंने बताया कि अप्रैल में ट्रायल के तहत लीग मैच शुरू हो गए थे लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण लीग का दूसरा चरण नहीं हो पाया था। अब, सीएयू के आदेश पर लीग के बजाय ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों का पूर्व में ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हुआ है, वे ट्रायल के दिन ही ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी किसी भी कार्यदिवस पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय अगस्त्यमुनि से संपर्क कर ट्रायल के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें