फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंज गांव में हो रहा पारंपरिक बगड़वाल नृत्य

विज्ञापन
ऊखीमठ ब्लॉक के पेंज गांव में बगड्वाल नृत्य में नृत्य करते हुए पश्वा। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
24 साल बाद पेंज गांव में हो रहे पारंपरिक बगड़वाल नृत्य को देखने दूर-दराज के गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। मंगलवार को विधि-विधान व पारंपरिक नृत्य व रीति-रीवाजों के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन हो जाएगा। मौके पर भंडारे का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन

बगड़वाल नृत्य को लेकर पेंज समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों में खासा उत्साहहै। पारंपरिक मान्यताओं के तहत ढोल-दमाऊं की थाप पर जीतू बगड़वाल, भरणा और वन देवियां अपने पश्वा पर अवतरित होकर नृत्य कर रही हैं। सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे पंचायत चौक में नृत्य शुरू हुआ जिसमें सभी परंपराओं का निर्वहन किया गया।
ग्राम प्रधान व आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप पुष्पवाण ने बताया कि वर्ष 1997 तक एक निश्चित समय में तीन से पांच वर्ष के बीच बगड़वाल नृत्य होता था लेकिन किन्हीं कारणों से इस बार 24 वर्ष के अंतराल में यह आयोजन हो रहा है। बुजुर्गों द्वारा बताया गया कि बगड़वाल नृत्य का पेंज गांव से सदियों पुराना संबंध हैं। इसी के तहत इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। हरसंभव प्रयास होगा कि पुन: एक निश्चित अंतराल में अनुष्ठान का आयोजन हो जिसमें प्रवासी व ध्याणियां भी शामिल हो सकें। इस मौके पर रघुवीर पुष्पवाण, राजीव भट्ट, कुलदीप सिंह, कुशाल नेगी, आनंद रावत, रणजीत रावत, पीएस नेगी, विजेंदर नेगी, बसंती देवी, युद्धवीर पुष्पवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें