फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवधार से आठ किमी पैदल चलकर चोपता पहुंच रहे पर्यटक

विज्ञापन
कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे बर्फ के कारण पवधार से हो रखा खतरनाक। फिसलन के कारण बना दुर्घ - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
पर्यटक स्थल चोपता में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए सैलानियों को पवधार से आठ किमी पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्फ होने से वाहनों के रपटने का खतरा बना है।
विज्ञापन

तीन दिन के बाद सुहावने मौसम में रविवार को दिनभर चोपता क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी बनी रही। यहां दो से तीन फीट तक बर्फ जमा हो रखी है। बाजार से बुग्याल और तुंगनाथ मार्ग बर्फ से लकदक हो रखा है। इस दौरान यहां पर्यटक बर्फ का आनंद लेते रहे लेकिन उन्हें चोपता तक पहुंचने के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर पवधार से ही आगे बढ़ रहे वाहन रपट रहे हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना है। ऐसे में कई पर्यटक आठ किमी पैदल चलकर चोपता पहुंचे। दूसरी तरफ कई पर्यटक पवधार से लौट गए। इधर, थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल भी टीम के साथ बमुश्किल से दुगलबिट्टा पहुंचे। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि सड़क पर बर्फ होने से वाहन का संभलकर संचालन करें। थोड़ा सा भी संकोच हो रहा हो तो वाहन न चलाए, ऐसे में बड़ी दुर्घटना हो सकती है। दूसरी तरफ एनएच के एई अनिल बिष्ट ने बताया कि हाईवे पर पवधार से चोपता तक बर्फ जमा है। इसे साफ किया जा रहा है लेकिन रात को पाला गिरने से फिसलन हो रही है, जिससे खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें