फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

Thu, 23 Feb 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
kedarnath - फोटो : file photo
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व पर पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर को चार कुंतल फूलों से सजाया गया है। शुक्रवार सुबह मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के  साथ ही भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्य पुजारी बाबा केदार का महाभिषेक और श्रृंगार करेंगे। विधि-विधान और अन्य अनुष्ठानों के बीच  पंचांग गणना के आधार पर प्रात: 10 से 10.15 के बीच कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी। अनुष्ठान में शामिल होने के लिए केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग भी ऊखीमठ पहुंच गए हैं।

इधर, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर को गेंदा, बुरांश आदि फूलों से सजाया गया है। मंदिर में ऊखीमठ महिला मंगल दल की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी, वेदपाठी व अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें