फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरों की नजर में रहेगी रुद्रनगरी

Wed, 22 Feb 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले मुख्य बाजार सहित छह स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए पालिका और पुलिस ने संयुक्त योजना तैयार की है। सीसीटीवी वाले स्थान चिह्नित किए जा चुके है।
विज्ञापन

 नगर क्षेत्र की सुरक्षा, यातायात व दिनभर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए छह स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। ये कैमरे मुख्य बाजार, जवाड़ी बाई पास (दोनों छोर), नया बस अड्डा, बेलणी पुल और केदारनाथ तिराहा क्षेत्र में स्थापित किया जाना है। इन कैमरों की मदद से श्रीनगर व चमोली क्षेत्र से नगर में प्रवेश करने वाले वाहनों के साथ ही अन्य जगहों पर होने वाली गतिविधियों पर सीधे नजर रखी जाएगी। कैमरों का कंट्रोल पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पालिकाध्यक्ष कार्यालय में रहेगा। केदारनाथ यात्रा मार्ग के तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग व गौरीकुंड में भी आने वाले समय में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई जा रही है।

यात्राकाल शुरू होने से पूर्व ये कैमरे लगाने के प्रयास किए जा रहे है।  बजट को लेकर जो दुविधा थी, वह दूर हो गई है।
--- प्रह्लाद नारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र की सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। पालिका द्वारा नगर के विकास के लिए पुलिस और प्रशासन को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- राकेश नौटियाल, अध्यक्ष नगर पालिका रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें