फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आज का भारत दुश्मन को घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है’

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का भारत दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारने की क्षमता रखता है। उन्होंने उर्री और पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना के सर्जिकल व एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण था। केंद्र सरकार सेना को सशक्त व समृद्ध के साथ आधुनिक बनाने का काम भी कर रही है। साथ ही देश में सैन्य उपकरणों का निर्माण कर आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में सीमा पर शहीद हुए सैनिकों के साथ कई बार दुश्मन देश ने अमानवीय व्यवहार किया, लेकिन तब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुप्पी साधी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना को सशक्त किया जा रहा है। उर्री और पुलवामा में आतंकी हमला कर अपने 50 सैनिक आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। घटना के कुछ ही दिनों में भारतीय सेना ने सर्जिकल व एयर स्ट्राइक से दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारा, जिसके बाद से वह सहमा हुआ है। उन्होंने कहा कि सेना में चिनूक, अपाचे, राफेल जैसे आधुनिक हेलीकॉप्टर को शामिल कर मजबूत किया गया है। साथ ही कई मिसाइल, तोपें और अन्य हथियार स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे हैं, जिससे देश आत्मनिर्भर भी हो रहा है।
सीडीएस बिपिन रावत को किया याद
रुद्रप्रयाग। गृहमंत्री अमित शाह ने देश के पहले सीडीएस रहे जनरल स्व. बिपिन रावत को याद किया। कहा कि सेना में अपने अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा से उन्होंने उत्तराखंड के साथ ही देश का नाम रोशन किया। कहा कि सेना के जवान और उनके परिवार के लोगों के भाव किस कदर मजबूत होते हैं, यह मुझे जनरल रावत की अंत्येष्टि के समय देखने को मिला। उनके परिवार के लोगों के चेहरों पर शिकन तक नहीं दिखी। भले ही वह मन ही मन बहुत दुखी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें