फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थपुरोहितों का केदारनाथ में आंदोलन जारी

विज्ञापन
केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर तीर्थपुरोहितों का क्रमिक अनशन जारी। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
चारधाम देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का क्रमिक अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान अनशनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बोर्ड भंग न होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने अनशन स्थल पर धरना देते हुए कहा कि आंदोलन को लगभग ढाई माह होने को है। चारधाम में तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारी अपने हकों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मांगपूर्ति के लिए आरपार की लड़ाई की रणनीति तैयार की जा चुकी है, जिसके तहत आगामी 1 सितंबर को रुद्रप्रयाग में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर आचार्य संतोष त्रिवेदी, प्रदीप शर्मा, शुभांशु सेमवाल, नर्वदा देवी, आशा देवी, कुबेरनाथ पोस्ती, अंकुर शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें