फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिरंजीवी सेमवाल समेत तीन लोगों का अनशन जारी

विज्ञापन
सोमवार को जखोली के बांगर में आंदोलनरत ग्रामीणों से वार्ता करते हुए उप जिलाधिकारी परमानंद राम। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
बांगर विकास समिति के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजीवी सेमवाल का आमरण अनशन छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान जखोली के उप जिलाधिकारी परमानंद राम ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता कर आंदोलन खत्म करने की अपील की। साथ ही सीएचसी जखोली के चिकित्सक ने आमरण अनशनकारी सेमवाल के स्वास्थ्य जांच की जिसमें स्थिति सामान्य है। उन्होंने मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने की बात कही। आंदोलनकारियों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ भी किया। कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजीव सेमवाल ने कहा कि मांगपूर्ति तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहीं, दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे कमल सिंह मेगवाल व मोहन लाल का कहना है कि जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ शासन-प्रशासन ने भी क्षेत्र की सुध नहीं ली है। इस कारण उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अनशन स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। इधर, सोमवार को जखोली के उप जिलाधिकारी परमानंद राम ने अनशनस्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता कर आंदोलन खत्म करने की मांग की। सीएचसी प्रभारी डा. याशमीन ने बताया कि तीनों अनशनकारियों का स्वास्थ्य फिलहाल सामान्य है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र बुटोला, जिपं सदस्य नरेंद्र बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल लाल, लक्ष्मण रावत, जिला महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी, सुरेंद्र सकलानी, एसएस मेंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें